Header Ads

सृजनशीला सेवा समिति

कुष्ठ आश्रम जाकर समिति के अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन- शिवम् भरद्वाज

रामपुर :- सृजनशिला सेवा समिति के अध्यक्ष शिवा भरद्वाज ने कुष्ठ आश्रम जाकर समिति के पधादिकारी एवं दर्जनों लोगो  के साथ  अपना जन्मदिन मनाया। वहीं के उन्होंने बताया की कवह के वर्षो से  कुष्ठ आश्रम में अपना जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

शिवम् भरद्वाज कहते हैं कि जरूरतमंदों की मदद और भूखे लोगों को भोजन उपलब्‍ध कराने में जो सुकून मिलता है. उन्होंने कहा कि मेरा भी सपना है कि इन बच्चों का भी जन्मदिन इसी तरह मनाया जायेगा जैसा की सभी लोग अपने परिवार के साथ मनाते है। शिवम् भरद्वाज ने कहा कि वह एक ग्रुप बना रहे है जिसमे ऐसे युवाओं को जोड़ा जायेगा जिनकी सोच गरीबो की मदद करने की हो। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपनी सोच बदलकर इस मुहीम में मेरा साथ दें.








शिवम् भरद्वाज ने अंत में कहा कि अगर हर इंसान किसी एक भूखे को रोज भोजन उपलब्‍ध कराने का संकल्‍प ले, तो हमारे देश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। इस मौके पर विकास कपूर , राहुल प्रजापति , मुकुंद यादव , पियूष सक्सेना , अभिषेक , संदीप गुप्ता एवं सहयोगी मित्र भी उनके साथ थे.

No comments

Theme images by micheldenijs. Powered by Blogger.