Header Ads

सृजनशीला सेवा समिति

देश में बेरोजगारी खत्म करने के बेहतर उपाय क्या हो सकते है?

देश मे बेरोज़गारी एक अहम मुद्दा है। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते इतना विकराल और भयावह रूप धारण कर चुका है कि इसका सामना करना हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
यह समस्या निम्नलिखित उपायो से सुलझ सकती है-


  1. जनसंख्या: भारत एक विशाल जनसंख्या वाला राष्ट्र है। जनसंख्या जितनी तेजी से विकास कर रही है, व्यक्तियों का आर्थिक स्तर और रोजगार के अवसर उतनी ही तेज गति से गिरते जा रहे हैं। भारत जैसे विकासशील राष्ट्र के लिए यह संभव नहीं है कि वह इतनी बड़ी जनसंख्या को रोजगार दिलवा सके। रोजगार की तलाश में दिन-रात एक कर रहे व्यक्तियों की संख्या, साधनों और उपलब्ध अवसरों की संख्या से कहीं अधिक है। यही कारण है कि आज भी अधिकांश युवा बेरोजगारी में ही जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हैं। रोज़गार पाने का प्रमुख उपाय है जनसंख्या को काबू करना।
  2. स्टार्टअप्स: यदि ज्यादा मात्रा में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा तो युवायों को ज्यादा मात्रा में नौकरीया मिलेंगी। हमारे देशवासियों के पास काबिलियत बहुत है किंतु उन्हें उत्साहित नही किया जाता है जिस वजह से उनका उत्साह भंग हो जाता है। यदि सही मायने में हमारे देश के युवायों को उत्साहित किया जाए तो एक दिन हमारा देश बहुत आगे जा सकता है।
  3. शिक्षा: भारत में व्याप्त अशिक्षा भी बेरोजगारी का मुख्य कारण है । आज के मशीनी युग में शिक्षित और कुशल तथा प्रशिक्षित व्यक्तियो की आवश्यकता पड़ती है । हम अपनी शिक्षा व्यवस्था में साक्षरता को ही विशेष महत्त्व देते हैं । व्यावसायिक तथा तकनीकी शिक्षा की अवहेलना होती है । तकनीकी शिक्षा का जो भी प्रबन्ध है, उसमे सैद्धांतिक पहलू पर अधिक जोर दिया जाता है और व्यावहारिक पहलू पर ध्यान नहीं दिया जाता । यही कारण है कि हमारे इंजीनियर तक मशीनो पर काम करने से कतराते हैं । साधारण रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त करके हम केवल नौकरी करने लायक बन पाते हैं । शिक्षा में श्रम को कोई महत्त्व नही दिया जाता । अत: शिक्षित व्यक्ति शारीरिक मेहनत के काम करने से कतराते हैं।

No comments

Theme images by micheldenijs. Powered by Blogger.