Header Ads

सृजनशीला सेवा समिति

संस्था का उद्देश्य्य - सृजनशीला सेवा समिति


सेवा में,

श्री मान प्रबंधक महोदय,

विषय- संस्था का उद्देश्य्य  मार्गदर्शन हेतु सहयोग करने के संबंध में -


 सृजनशीला सेवा समिति की स्थापना 2019 में हुई थी और सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था।  जिसकी स्थापना रोजगार अभियान, वस्त्रदान अभियान,  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, जल बचाओ जीवन बचाओ के क्षेत्रों में काम


करने के लिए की गई है। हमारा फोकस रोजगार अभियान पर है जिसके तहत सृजनशीला सेवा समिति (एन जी ) ने एक अद्भुत "मिशन आत्मनिर्भर रोजगार अभियान"  की शुरूआत है। जिसमें हम आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत कुशल श्रमिकों को सीधे रोजगार से जोड़ना चाहते है। कुशल श्रम जिसमें वे  इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, कार या बाइक मैकेनिक, पशुचिकित्सक, कार चालक, फिटर, कैटरिंग, ब्यूटीशियन, सिलाई कढ़ाई, एग्रीकल्चर, एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक, कंस्ट्रक्शन, टंकी फीटर,  जूते की मरम्मत या यहां तक कि खेतों में काम आदि को सम्मलित किया गया है, सृजनशीला एनजीओ का उद्देश्य उन व्यक्तियों की मदद करना है, जिनके हाथों में हुनर होते भी वे रोज़गार से दूर है  या वे व्यक्ति जो हुनर सीख कर आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार का पालन पोषण करके देश को आगे बढ़ाना चाहते है, , रोज़गार अभियान सभी भारतीयों को बेहतर कल के लिए बदलाव की क्रांति शुरू करने के लिए एक छोटा कदम उठाने का मौका दे रहा है। चाहे वह मौद्रिक सहायता हो, रोजगार के अवसर हों या स्वैच्छिक सहायता हो, हमारी यात्रा में शामिल हों और हर तरह से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गरीबी के अंधेरे को मिटाने के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं। जय हिन्द!

                                                              

                                                                  भवदीय

शिवम भारद्वाज

9720544044,

रामपुर, उत्तर प्रदेश -244901

No comments

Theme images by micheldenijs. Powered by Blogger.